MPBSE MP Board Class 5th, 8th Results 2023: मध्य प्रदेश क्लास 5 और क्लास 8 के फाइनल एग्जाम रिजल्ट आज, 15 मई को घोषित किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, भोपाल के ऑडिटोरियम से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में 12:30 बजे MP बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र / माता-पिता mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर जा सकते हैं और ऑनलाइन इनरिजल्ट की जांच कर सकते हैं। पिछले साल की तरह, एमपी बोर्ड के रिजल्ट rskmp.in पर भी उपलब्ध हो सकते हैं।
पिछले साल, लगभग 8.26 लाख छात्रों ने कक्षा 5 की परीक्षा दी थी, जबकि कक्षा 8 की परीक्षा में 7.56 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। रिजल्ट 13 मई को घोषित किए गए थे।
MPBSE MP Board Class 5th, 8th Results 2023
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब, एमपी बोर्ड कक्षा 5 या कक्षा 8 रिजल्ट 2023 के लिए लिंक खोलें।
- पूछे गए जानकारी भरें और लॉग इन करें।
- अपना बोर्ड परीक्षा रिजल्ट देखें।
- भविष्य के उद्देश्यों के लिए पेज डाउनलोड करें।