# एमपी बोर्ड के 10 वीं, 12 वीं के रिजल्ट इस दिन होंगे घोषित MP Board Results 2023

Contact form

Name

Email *

Message *

# एमपी बोर्ड के 10 वीं, 12 वीं के रिजल्ट इस दिन होंगे घोषित MP Board Results 2023

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 20 मई, 2023 के बाद ही घोषित करेगा। रिजल्ट की घोषणा की विस्तृत तिथि अभी तक जारी नहीं की गई है।

MP Board Results 2023

MPBSE के पीआरओ, मुकेश मालवीया ने बताया कि कक्षा 10, 12 के रिजल्ट 20 मई, 2023 के बाद घोषित किए जाएंगे। कक्षा 12वीं  के उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है और कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाएँ अब पूर्ण होने वाली हैं।

प्रति वर्ष राज्य में लगभग 18 लाख उम्मीदवार कक्षा 10, 12 की परीक्षाओं में शामिल होते हैं। राज्य में कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की गई थी। राज्य में कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी जो सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल, 2023 तक चली थी.

MP Board Results 2023: कैसे करें चेक

  • MPBSE की आधिकारिक  साइट पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध MP बोर्ड रिजल्ट 2023 कक्षा 10 या कक्षा 12 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
  • आवश्यकता होने पर उसका हार्ड कॉपी रखें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्पेलिंग, पता, विषय कोड और अन्य विवरणों की जांच करें। यदि उम्मीदवार के नाम या पिता के नाम जैसी कोई अहम गलत जानकारी हो तो उसे तुरंत परीक्षा प्राधिकरण को सूचित कर देना चाहिए। यदि उम्मीदवार को आधिकारिक पोर्टल में लॉगिन करते समय समस्याएं आती हैं, तो वे कुछ वैकल्पिक वेबसाइट की कोशिश कर सकते हैं।
  • www.mpresults.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
  • www.mpbse.nic.in

 छात्रों को अपने मार्कशीट के लिए री-एवैलुएशन के लिए भी एक मौका मिलेगा।




अन्य रोजगार समाचार

Other Employment News