# मध्यप्रदेश बोर्ड 10वी, 12वी का रिजल्ट अगले सप्ताह होगा घोषित MP Board Result 2023 Date

Contact form

Name

Email *

Message *

# मध्यप्रदेश बोर्ड 10वी, 12वी का रिजल्ट अगले सप्ताह होगा घोषित MP Board Result 2023 Date

MP Board Result 2023 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) के प्रवक्ता मुकेश मालवीया ने बताया है कि MPBSE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अनुमानित रूप से 25 मई, 2023 को जारी किए जाएंगे।

जो उम्मीदवार कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे MPBSE की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।

MP Board Result 2023 Date

राज्य में कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की गई थी। राज्य में कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा अवधि सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। 

कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल, 2023 तक चली थी। परीक्षा अवधि 3 घंटे थी। इस साल राज्य में कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 18 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया है। 

रिजल्ट, पास प्रतिशत और टॉपरों के नाम बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रेस कांफ्रेंस में घोषित किए जाने की उम्मीद है। 2022 में, एमपी बोर्ड के रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित किए गए थे। कक्षा 12 के रेगुलर छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत 72.72 फीसदी था और प्राइवेट छात्र-छात्राओं का 32.90 फीसदी था। कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 59.54 फीसदी था।

अन्य रोजगार समाचार

Other Employment News