NEET UG 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल, 2023 थी जिसकी डेट बढ़ाकर 15 अप्रैल 2023 कर दी गई है. नीट 2023 आवेदन फॉर्म ऑफिसियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं।
NEET UG 2023: यहाँ देखे कैसे करे ऑनलाइन अप्लाई
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर उम्मीदवारों को नीट 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अगले स्टेप में उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- उन्हें फॉर्म भरना होगा और आवश्यक सभी दस्तावेज अपलोड करना होगा।
- फिर उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जानकारी के माध्यम से जाना होगा और फॉर्म जमा करना होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें।
NEET UG 2023 एप्लीकेशन फीस
- General - 1700 रु.
- General EWS - 1600 रु.
- OBC - 1600 रु.
- SC - 1000 रु.
- ST - 1000 रु.
- PWD - 1000 रु.
- Third gender - 1000 रु.
- NRI Candidates - 9500 रु.
आवश्यक डॉक्युमेंट्स
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
नयी पासपोर्ट व पोस्टकार्ड साइज फोटो, 1 सितंबर, 2021 के बाद ली गई हो, सफेद कागज पर काले पेन से साइन , बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, कक्षा 10वीं पास करने का प्रमाणपत्र , श्रेणी प्रमाण पत्र, PwBD प्रमाणपत्र और नागरिकता प्रमाण पत्र हो।
इन भाषाओँ में होगी परीक्षा
NTA 13 भाषाओं - अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में NEET UG परीक्षा आयोजित करेगा।
योग्यता
जिन उम्मीदवारों ने मुख्य विषयों के रूप में केमेस्ट्री ,फिजिक्स, बायोलॉजी या बायोटेक्नोलॉजी और अंग्रेजी के साथ 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के साथ पढ़े है और उत्तीर्ण किया है, वे आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, कोई ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है।