यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन UPSC ने 24 मार्च, 2023 को यूपीएससी सीडीएस 1 एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। उम्मीदवार जो CDS 1 परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड 24 मार्च से 16 अप्रैल, 2023 तक उपलब्ध होगा। लिखित परीक्षा 16 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे नीचे दिए गए इन सरल तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CDS I Admit Card 2023: कैसे करे डाउनलोड
- यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध UPSC CDS I एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी डाले और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर को शुरू हुई थी और 10 जनवरी, 2023 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती अभियान इंडियन मिलिट्री एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी, एयर फ़ोर्स एकेडमी, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में 341 पदों को भरेगा। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिसियल साइट देख सकते हैं।