MP Vyapam Recruitment 2022: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) यानि पहले का प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) के द्वारा आवेदकों के लिए नयी अपडेट आयी है। जिसके अंतर्गत ग्रुप - 5 भर्ती परीक्षा में रिक्त पदों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर दी गई है।
छात्र छात्रों द्वारा लगातार कम पदों के विरोध में किये जा रहे प्रदर्शन के चलते, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा MPESB Group 5 की भर्ती में पदों की संख्या में इजाफा किया गया है।
MPPEB Group5 Post Number Increased By MPESB
इतने पद बढ़ाये गए हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार पदों की संख्या में वृद्धि ना कर के बल्कि 2 विभागों की भर्तियों को इसमें सम्मलित किया गया है। जिसके अनुसार कमला नेहरु चिकित्सालय गैस राहत भोपाल के लिए 12 पद शामिल किए गए हैं एवं इसके साथ साथ जेल मुख्यालय भोपाल के लिए भी एक पद को शामिल किया गया है। जिसके बाद अब रिक्त पदों की संख्या 1248 से बढ़कर 1261 हो गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि – 14 अक्टूबर
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि – 28 अक्टूबर
परीक्षा तिथि – 25 नवम्बर
आयु सीमा (Age Limit & Relaxation)
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। कृपया BSNL Recruitment Age Limit में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।