Current Affairs & GK Today Hindi 07 February 2019
देश ऐतिहासिक स्थल के
रूप मे राजस्व अर्जन करने के मामले में शीर्ष पर ताजमहल है। दूसरे स्थान पर आगरे
का किला है एवं तीसरे स्थान पर दिल्ली की कुतुबमीनार है। इस बात की जानकारी
संस्कृति एवं पर्यावरण मंत्री महेश शर्मा ने राज्यसभा में कही।
|
उत्तरप्रदेश सरकार पर
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना NGT
ने यूपी सरकार पर ऊपरी गंग नहर के अंदर गन्दे पानी गिरने की
रोकथाम करने में नाकाम होने पर लगाया है। NGT अनुसार जलधारा में गन्दे पानी को गिराना अपराध है।
|
नई दिल्ली में स्थित
इंडिया गेट पर बनाए गए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी द्वारा 25 फरवरी को किया
जाएगा। यह स्मारक 26000 सैनिकों के
सम्मान में बनाया गया है जो मातृभूमि की रक्षा में शहीद हो गए। वर्ष 2015 में 176 करोड रुपये की लागत से इस स्मारक के निर्माण को मंजूरी
मिली थी।
|
1984 में कानपुर में हुए
सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल
(एसआईटी) का गठन किया गया है। यह दल चार सदस्यीय होगा। इस दल की अध्यक्षता
उत्तरप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक अतुल करेंगे।
|
पश्चिम बंगाल में विश्व
विरासत केंद्र स्थापित होगा। यह केंद्र नदिया जिले के मायापुर में इस्कॉन के
वैश्विक मुख्यालय में स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र में 45 देशो के शिविर होंगे जिनमे विभिन्न देशों की
कला, संस्कृति, जीवनशैली एवं खानपान की जानकारी देखने को
मिलेगी।
|
इसरो ने यूरोपीय कम्पनी
एरियनस्पेस के एक प्रक्षेपण यान के सहयोग से अपना संचार उपग्रह GSAT-31 को फ्रेंच गुयाना के स्पेसपोर्ट से सफलता
पूर्वक लॉन्च किया। इस उपग्रह का वजन 2535 किग्रा एवं इस की आयु 15 वर्ष है। इस उपग्रह को समाचार के संकलन, डीटीएच एवं एटीएम में उपयोग किया जाएगा।
|
प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट मीटिंग में जलपाईगुड़ी में कलकत्ता उच्च न्यायालय
की पीठ स्थापित करने को मंजूरी मिल गई है। पश्चिम बंगाल के चार जिलों कलिम्पोंग,
कूच बिहार, दार्जलिंग और जलपाईगुड़ी में इस पीठ का अधिकार क्षेत्र
होगा।
|
आयुष राज्य मंत्री श्री
पद नाईक द्वारा 6 फरवरी को
राज्यो एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के चौथे सम्मेलन का
आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का
आयूष क्षेत्र में विकास में एक दूसरे का परस्पर सहयोग करने के लिए अवसर उपलब्ध
कराना है।
|
तेलंगाना राज्य सरकार
एवं स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो के मध्य
स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।इस
समझौते के अनुसार ओप्पो तेलंगाना राज्य में बैटरी, इमेज प्रोसेसिंग, गेमिंग एवं अन्य स्टार्टअप को बढ़ाबा देने के लिए सम्बन्धित सुविधाएं मुहैया
कराएगी।
|
अभिनेता सैयद बदल उल
हसन खान बहादुर का निधन 5 फरवरी को
होगया। वह पप्पू पोलिस्टर के नाम से विख्यात थे। उन्हें सर्वाधिक पहचान ओम नमः
शिवाय सीरियल के नन्दी की भूमिका से मिली थी इनके अलावा भी उन्होंने फिर भी दिल
है हिंदुस्तानी, तेरे मेरे सपने एवं जोधा अकबर नामक हिंदी फिल्मों में भी
काम किया था।
|
42 कलाकारों को वर्ष 2017
के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार राष्ट्रपति
रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदान किए गए। यह पुरस्कार नृत्य, गायन के क्षेत्र में जिन कलाकारों का उल्लेखनीय योगदान है
उनको प्रदान किए गए।
|
|
|