Current Affairs & GK Today Hindi 16 February 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभार्थियों की सहायता के लिए आवास एवं शहरी
राज्यमंत्री हरदीपसिंह पूरी द्वारा PMAY(U) नामक एप्प लांच किया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से
डाऊनलोड किया जा सकेगा। इस एप्प द्वारा हितग्राही पता लगा सकता है कि उनके घर का
निर्माण कितना हुआ है।
|
राष्ट्रपति रामनाथ
कोविंद की मंजूरी से सीबीडीटी के चैयरमेन सुशील चन्द्रा को चुनाव आयुंक्त
नियुक्त किया गया है। इस वर्ष मई में वह चैयरमेन के पद से अपना कार्यकाल पूरा
करलेंगे। 2016 से उनका
कार्यकाल दो बार बढ़ाया गया। सुशील 1980 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं।
|
पुलवामा हमले के बाद
भारत सरकार ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया है।
वित्तमन्त्री अरुण जेटली के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया
गया। इस बैठक के लिए 25 देशों के
प्रतिनिधि भारतीय विदेश मंत्रालय के दफ्तर पहुंचे। पाकिस्तान को 1996 में भारत द्वारा मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया गया
था।
|
अरुणाचल प्रदेश में
जीववैज्ञानिकों द्वारा एक ऐसे सांप की खोज की जिसके आंखों में काले आंसू की तरह
काले धब्बे पाए गए। इस सांप का नाम "क्राइंग स्नेक' रखा गया है। यह सांप 48.7 सेंटीमीटर लम्बा है एवं यह विषैला नही है।
गुवाहाटी के जीव वैज्ञानिक जयादित्य पुरकायस्थ ने इस प्रजाति का पता लगाया।
|
फ्रांस द्वारा बिना
जीपीएस वाला रोबोट तैयार किया गया है। यह रोबोट आसपास के वातावरण का पता लगाकर
वापिस अपनी जगह पर लौट आएगा। इस रोबोट का नाम "एंटबोट" रखा गया है। इस
रोबोट के निर्माण के लिए फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च (CNRS)
के वैज्ञानिकों ने रेगिस्तान में रहने वाली
चींटीयों से प्रेरणा ली।
|
देश की पहली महिला
फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर फ़्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल को शामिल किया गया
है। ऑपरेशनल हेलिकॉप्टर यूनिट्स में वह अब फ्लाइट इंजीनियर के रूप में शामिल होंगी। हिना ने
पंजाब यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है।
|
केंद्रीय श्रम एवं
रोजगार मंत्रालय द्वारा 15 फरवरी को
औपचारिक रूप से "प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन" योजना प्रारम्भ की गई
है। इस योजना से असंगठित क्षेत्र के करीब 42 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। इस योजना द्वारा ठेले वालों,
घरेलू कामगार, रेहड़ी पटरी, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, सिर पर बोझ ढ़ोने वाले मजदूरों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में
मिलेगी।
|
बिहार सरकार द्वारा 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृध्द जनो के लिए
"मुख्यमंत्री वृध्दजन पेंशन योजना" प्रारंभ करने की घोषणा की गई। इससे
बिहार के वृद्ध नागरिको को बुढ़ापे में पेंशन का लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ
सरकारी नौकरी से रिटायर लोगों को नही मिलेगा।
|
केंद्र सरकार ने चीनी
का समर्थन मूल्य 29 रुपये से
बढ़ाकर 31 रुपये कर दिया है। इस
बात की जानकारी खाद्य मंत्री रामविलास पासवान द्वारा दी गई। इस फैंसले से गन्ना
किसानों के तेजी से बढ़ते बकाए के भुगतान में चीनी मिलों को मदद मिलेगी।
|
गुजरात के गोधराकांड के
17 वर्ष पूर्ण होने पर
गुजरात सरकार द्वारा गोधराकांड के पीड़ितों को 5 लाख रुपये देने का फैंसला किया है। यह मुआवजा मुख्यमंत्री
राहत कोष से दिया जाएगा। 27 फरवरी 2002
को गोधराकांड हुआ था।
|
Current Affairs 16 February 2019 in Hindi for All Sarkariexam
|
पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स पढ़ें - Current Affairs in Hindi
|